

नीतीश के नेतृत्व में राजग लड़ेगा बिहार चुनाव:जे पी नड्डा
राष्ट्रीय August 23, 2020 Times Todays News 0

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने डिजिटल बैठक में कहा कि बिहार और अन्य जगहों पर विपक्ष प्रभावी नहीं रह गया है।हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष ने कहा,आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। 20 लाख करोड़ रु. का पैकेज दिया गया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा,आत्मनिर्भर भारत से देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। 20 लाख करोड़ रु. का पैकेज दिया गया। 3 लाख करोड़ रु. ज्यादा वितरित भी कर दिए गए हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की बात की है। बिहार में हमें मखाना उद्योग, मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर के सिल्क उद्योग को आगे बढ़ाना है। मुजफ्फरपुर की लीची, मधुबनी का शहद, इन सबको हमें आत्मनिर्भर भारत के तहत आगे बढ़ाना है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.