

गृहस्थी पानी में डूबी, सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद
अयोध्याजिलेराज्य August 23, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। जिले में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरयू अभी भी लाल निशान से 74 सेमी. ऊपर बह रही है।शनिवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 93.47 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो कि लाल निशान 92.73 मीटर से 74 सेमी. ऊपर है। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार सरयू का जलस्तर घटना शुरू हो गया था तो वहीं शुक्रवार को एक बार फिर जलस्तर में वृद्घि दर्ज की गई। जबकि शनिवार को जलस्तर में पुन: कमी दर्ज की गई। हर दो घंटे पर सरयू का जलस्तर एक सेमी. घट रहा है।उधर, सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के चलते तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा भी बढ़ गया है।जिले के तीन तहसीलों के 12 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। इन गांवों की करीब दस हजार की आबादी तटबंधों पर दिन गुजार रही है।वहीं शनिवार को भी सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। सरयू के जलस्तर में हर दो घंटे में एक सेमी. की रफ्तार से गिरावट दर्ज की जा रही है। बाढ़ पीड़ित परेशान हैं, उनकी गृहस्थी पानी में डूब गई है। सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं हैं। सदर तहसील के चार, सोहावल का एक व रूदौली तहसील के सर्वाधिक सात गांव बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण ग्रामीण तटबंधों पर दिन काट रहे हैं तो बहुत सारे ग्रामीण मचान बनाकर रह रहे हैं। प्रशासन ने गांवों में आवागमन के लिए नावें लगाई हैं।
No comments so far.
Be first to leave comment below.