

बेहतर संगठनात्मक ढांचे के साथ बढ़ाई जायेगी सक्रियता : अभिषेक मिश्रा
अयोध्याजिलेराज्य August 20, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए किये जा रहे बूथ कमेटियों के सत्यापन का कार्य भाजपा महानगर के द्वारा पूर्ण कर लिया गया। महानगर के 396 बूथ व 56 सेक्टरों का सत्यापन हो गया। प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। बूथों को तीन स्वरुपों में विभक्त किया गया है। जिसमें ए, बी तथा सी कटेगिरी बनायी गयी है।
भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कुछ बूथ अध्यक्ष सेक्टर में पदाधिकारी बन गये है। उनके जगह पर नये बूथ अध्यक्षों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ निष्क्रिय बूथों की समीक्षा करके उसमें अपेक्षित परिवर्तन किया जा रहा है। तीन कटेगिरी में विभक्त बूथों में ए कटेगिरी जिसमें भाजपा हमेशा जीतती है। बी कटेगिरी जिसमें भाजपा का प्रदर्शन औसत है तथा सी कटेगिरी जिसमें भाजपा को चुनाव को अपेक्षित वोट नहीं मिलते है। इसमें सी कटेगिरी पर बेहतर संगठनात्मक ढांचे के साथ पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जायेगी। हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करना है।
उन्होने बताया कि समाज से निरंतर सम्पर्क व संवाद के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बढ़ी पार्टी है। समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकताओं में एक है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, महंत मनमोहन दास, कमलेश श्रीवास्तव, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, डा राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.