

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की 76 वीं जयंती
अयोध्याजिलेराज्य August 20, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या/ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कमला नेहरू भवन में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर के संचालन में पुष्पांजलि व गोष्ठी करके मनाया गया। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कांग्रेसजनों ने किया तत्पश्चात गोष्ठी हुई जिसको संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा विश्व को मानवीय संवेदना से आत्मसात कराने वाली राष्ट्रीय एकता वापसी भाईचारे की स्थापना करने वाले सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायती राज की मजबूती देखकर लोकतंत्र और संविधान को ठोस आधार देने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी को भुलाया नहीं जा सकता। महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने राजीव द्वारा दिए गए कंप्यूटर वह दूरसंचार क्रांति को आज की आधुनिक युग में देश को विश्व में आगे बढ़ने का प्रमुख अस्त्र बताया।पूर्व जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आधुनिक के निर्माता नई शिक्षा नीति देने वाली 18 वर्ष का मताधिकार देने वाले युवाओं के आदर्श स्वर्गीय राजीव गांधी का भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान है। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा 21वीं सदी कि भारत निर्माण का सपना देखने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था कर समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिला कर अपने को अमर कर लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,जिला सेवादल अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,वरि.नेता अब्दुल हकीम,महानगर उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय,महासचिव सुनील कृष्ण गौतम,महानगर अध्यक्ष सेवादल बसंत मिश्रा,डॉ विनोद गुप्ता,अमरजीत रावत,प्रेम पाण्डेय,बलराम मौर्या,वीरेंद्र सैनी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.