

महिला के पेट में छुरा भोंककर हत्या
जिलेबस्तीराज्य August 20, 2020 Times Todays News 0

एस एन दुवे
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला के पेट में छुरा घोंप दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ हर्रैया एसपी सिंह और इंस्पेक्टर सौदागर रॉय मौके पर पहुंचे। मुख्य आरोपी फरार हो गया। उसके परिवार वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव निवासी राम भवन यादव शिक्षा मित्र हैं। उनका गांव के राम सागर पाल से वर्षो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष पुलिस के पास समस्या लेकर पूर्व में कई बार थाने पर गए थे। दो माह पहले झगड़ा होने पर पुलिस की 112 नम्बर टीम भी मौके पर गयी थी। मगर रंजिश जस की तस बनी रही। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब भैंस बांधते समय दोनों परिवारों में मिट्टी काछने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद मारपीट हो गयी। 15 मिनट तक दोनों पक्षो में लाठी चलती रही। गांव के तमाम लोग जुट गए लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी दौरान रामसागर पाल अपने घर से धारदार छुरा लेकर पहुंचा और उसने राम भवन की 40 वर्षीया पत्नी विद्या देवी पर सामने से पेट में भोंक दिया। विद्या देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। उसकी पत्नी व बच्चों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बाकी घायलों को निकट के सीएचसी पर ले जाया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.