

स्वर्गीय सुभाष जायसवाल की पुण्यतिथि कल
अयोध्याजिलेराज्य August 20, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। नगर के सुभाष सदन पर स्वर्गीय सुभाष जायसवाल की 24 वी पुण्यतिथि कल 21 अगस्त को मनाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष शेखर जायसवाल ने बताया कि सुबह 10:00 बजे शांति हवन तथा दोपहर 12:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय पर मौजूद स्वर्गीय सुभाष जायसवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण की कार्यक्रम रखा गया है तथा शाम 3:00 बजे से सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। सभी कार्यक्रम सरकारी कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से संपन्न होगा।बताते चलें कि आज ही के दिन स्वर्गीय सुभाष जायसवाल की हत्या कर दी गई थी। हत्या से उपजे आक्रोश के चलते नगर पंचायत पद पर नगर वासियों ने उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय तारा देवी जायसवाल को निर्विरोध नगर पंचायत अध्यक्ष चुना था। सुभाष जायसवाल की धर्मपत्नी स्वर्गीय तारा देवी जायसवाल ने नगर पंचायत के लगभग 15 साल तक नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली।
No comments so far.
Be first to leave comment below.