

विश्वविद्यालय में महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ का हुआ गठन
अयोध्याजिलेराज्य August 19, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय में महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ का गठन किया गया। यह प्रकोष्ठ महिलाओं एवं छात्राओं के हितो की सुरक्षा एवं समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। जिससे वे अपनी भूमिका का निर्वहन सक्रिय रूप से कर सके। कुलपति प्रो0 सिंह के निर्देश पर माइक्रोबायोलाॅजी विभाग की प्रो0 तुहिना वर्मा को इस प्रकोष्ठ का समन्यवक एवं भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग की डाॅ0 सिन्धु सिंह को उपसमन्वयक बनाया गया है। प्रकोष्ठ में सदस्य के रूप में आईईटी की इंजीनियर मनीषा यादव डाॅ0 महिमा चैरसिया दृश्य कला विभाग की डाॅ0 सरिता द्धिवेदी एवं कार्यालय सहायक के रूप में नीलम मिश्र को नियुक्त किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि विगत दिनों कुलपति ने शिक्षिकाओं के साथ एक बैठक की थी जिसमें शिक्षिकाओं ने विभिन्न समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया। उन्होंने उन सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में इस प्रकोष्ठ का गठन किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.