

टूटी रेलिंग दे रही हादसे को दावत
जिलेराज्यसुल्तानपुर August 19, 2020 Times Todays News 0

इन्द्रमणि तिवारी
कूरेभार,सुलतानपुर/ अयोध्या सुल्तानपुर राजमार्ग पर जमोली गांव के पास रजवाहा की पुलिया की टूटी रेलिंग हादसे को दावत दे रही है जबकि अयोध्या सुल्तानपुर राजमार्ग मार्ग व्यस्ततम राजमार्ग है। वर्तमान समय में हाल यह है कि अक्सर ही इस पुलिया पर रेलिंग न होने के चलते हादसे का डर बना रहता है। इस क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। कई दुर्घटनाएं पूर्व में इसी जगह हो चुकी हैं। इस मार्ग पर वाहनों में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद किसी का ध्यान इस ओर आज तक नहीं गया। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों को जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पुलिया की रेलिंग निर्माण कराए जाने की मांग की ह।
No comments so far.
Be first to leave comment below.