

केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने किया शहीदों को नमन
अयोध्याजिलेराज्य August 16, 2020 Times Todays 0

अयोध्या 15 अगस्त। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से 15 अगस्त को केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मुख्य संरक्षक विजय कुमार गुप्ता एवं सह संयोजक गगन जायसवाल ने केंद्रीय समिति के समस्त पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय कार्यालय शुभम हाट पर तिरंगा फहराकर देश के शहीदों को नमन किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए केंद्रीय समिति के प्रवक्ता डॉ० शैलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उक्त अवसर पर जे एन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, साकेत किशोर, शिवजी गौड़, राजेश गौड़, अतुल सिंह, आलोक शंकर, पवन निषाद, दीपक गौतम, राजू जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, मुरलीधर बत्रा, बजरंगी साहू, अर्जुन सोनी, अजय विश्वकर्मा, रोहिताश्व चंद्र राजू, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश अग्रहरी, रंजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, अमित कनौजिया, अश्विनी सिंह, सुनील मौर्या, कमलेश सोलंकी, बंटी मखेजा,अभिषेक गुप्ता, प्रभात अग्रवाल एवं दिलीप यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.