

साकेत महाविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अयोध्याजिलेराज्य August 16, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। का0सु0 साकेत महाविद्यालय, अयोध्या में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड-19 की गाइड लाइन्स को मद्देनजर रखते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य डाॅ0 नर्वदेश्वर पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। डाॅ0 सुरभि पाल अध्यक्षा, संगीत विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीयगान प्रस्तुत किया गया है।
ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेन्ट डाॅ0 मनीष सिंह ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेन्ट डाॅ0 अशोक कुमार मिश्र एवं डिवीजनल अधीक्षक डाॅ0 मिर्जा शहाब शाह के नेतृत्व में प्राचार्य ने एन0सी0सी0 आर्मीविंग, नेवलविंग, सेन्ट जान एम्बुलेंस बिग्रेड एवं रोवर्स रेन्जर्स की परेड का निरीक्षण किया। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ0 डी0डी0 दूबे, पूर्व प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ0 ललित मोहन पाण्डेय, पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग रहे। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा डाॅ0 स्वामीनाथ पाण्डेय पूर्व प्राध्यापक संस्कृत विभाग को उनकी सेवाओं एवं योगदान के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। स्वर्गीय डाॅ0 रामेश्वर पाठक, पूर्व अध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग एवं स्वर्गीय डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह, प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान विभाग को उनके द्वारा दी गयी सेवाओं एवं योगदान को याद करते हुए श्रद्धान्जलि दी गयी। प्राचार्य डाॅ0 नर्वदेश्वर पाण्डेय ने शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) का संदेश प्रस्तुत करते हुए समारोह को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 मिर्जा शहाब शाह अध्यक्ष वाणिज्य संकाय ने किया। कार्यक्रम डाॅ0 परेश कुमार पाण्डेय मुख्य नियन्ता एवं डाॅ0 शिव कुमार तिवारी छात्र कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.