

मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार
अयोध्याजिलेराज्य August 15, 2020 Times Todays News 0

बाबा बाजार मवई अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम शुक्लन पुरवा मजरे बिहारा में नाली के पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत 6 लोगों पर लाठी डण्डों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष मवई राम किशन राना ने बताया कि ग्राम शुक्ला पुरवा में दो पक्षो में नाली के पानी निकालने को लेकर हुए विवाद में 6 लोगों पर हमला करने के आरोपियों को सैदपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अनंतराम, परशुराम आत्माराम,तथा दीपक को विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.