

विद्युत आपूर्ति की बदहाली पर उपभोक्ताओं में रोष
अयोध्याजिलेराज्य August 13, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। नगर के विद्युत उपभोक्ताओं को बीती रात भरपूर मुसीबत का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं के अनुसार शाम लगभग 8:00 बजे लाइन खराब हो गई। सप्ताह में लगभग 2 दिन लाइन खराब रही थी। बीती रात लगभग 12 बजे लाइन चालू की गई रात 2:30 बजे फिर खराब हो गई। सवेरे पूछने पर पता लगा कि तार टूट गया है। विद्युत आपूर्ति की बदहाली पर उपभोक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि पावर कारपोरेशन अपने रवैए में सुधार नहीं लाता तो उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरने पर बाध्य होना पड़ेगा। रात में विद्युत आपूर्ति न होने से जहां बच्चों तथा महिलाओं को मुसीबत होती है। वहीं पर जहरीले जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.