


अनिल कुमार पांडेय
हर्रैया(बस्ती)। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेशीय महामंत्री त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी का गोरखपुर के एक अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय त्रिपाठी कोरोना के चपेट में आ गए थे। उनके निधन पर कस्बे में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
परिषद के संरक्षक डॉक्टर रामनरेश सिंह ‘मंजुल’ ने उनके निधन को वज्रपात बताते हुए कहा कि संगठन को एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से समूचा शिक्षा जगत मर्माहत है। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय, योगेश शुक्ला, संजय सिंह, वेद मणि सिंह, प्रदीप तिवारी, नरोत्तम वर्मा, लाल बहादुर सिंह, मनोज सिंह, सुजीत मिश्र, विजय सेन सिंह सहित तमाम लोगों ने स्वर्गीय त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.