

नगर क्षेत्र में पानी के लिए हाय तौबा
अयोध्याजिलेराज्य August 10, 2020 Times Todays News 0

प्रफुल्ल श्रीवास्तव
टांडा ,अंबेडकर नगर। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र में तपती हुई दुपहरिया ऊपर से उमस भरी गर्मी होने के साथ ही पानी की जरूरत अधिक महसूस हो रही है।पानी की व्यवस्था दुरुस्त होने की बजाय पानी के दो बूंद के लिए किल्लत हो गई है।नगर क्षेत्र में पानी के लिए हाय तौबा मचा हुआ है। पानी की सप्लाई महज 24 घंटे में 6 घंटे दी जा रही है।वह भी जरूरत के समय नगर वासियों को नहीं मिलती। पानी फोर्स के साथ नहीं आता।धीमी गति से पानी आने के कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंच पाता।पानी की आवाजाही पूरे दिन बनी रहती है। जिसके कारण नगर वासियों को पानी के बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पानी की सप्लाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।आए दिन जलापूर्ति मरम्मत के नाम पर पूरे दिन सप्लाई पानी बिना सूचना के बंद कर दी जाती है। यह सिलसिला करीब छह महीनों से बना हुआ है।शिकायत उच्च अधिकारियों से कई बार की गई।कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। प्रभारी जलकल अभियंता ओपी राम की माने तो टांडा कस्बे में पानी के बदले हुए शिड्यूल की कोई जानकारी नहीं है।जलापूर्ति की व्यवस्था संभाले पालिका कर्मी सहदेव का कहना है कि पानी की सप्लाई दी जा रही है।।पानी की आपूर्ति की मनमानी को लेकर युवा सपा नेता आशीष यादव ने आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। कहा जल्द जल आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो आर पार की लड़ाई के लिए सभासद विवश होंगे । श्री यादव ने कहा कि नगर के सभासदों को शेड्यूल बदलने की कोई जानकारी नहीं दी, जबकि नागरिकों की शिकायतें तो हमें ही सुननी पड़ती है ,सभासदों ने ईओ से पूर्व की भांति पानी आपूर्ति करने के लिए कहा है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.