पीस पार्टी के हमराह हुए सपा नेता अकबर अली पीस पार्टी के हमराह हुए सपा नेता अकबर अली
हर्षित सिंहसंवाददाता इलफातगंज,अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी की तथाकथित मुस्लिम भक्ति और पाखंड देश के लिए घातक है। सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवा... पीस पार्टी के हमराह हुए सपा नेता अकबर अली

हर्षित सिंह
संवाददाता इलफातगंज,अंबेडकर नगर। समाजवादी पार्टी की तथाकथित मुस्लिम भक्ति और पाखंड देश के लिए घातक है। सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवा नेता अकबर अली ने सपा से नाता तोड़ पीस पार्टी का हाथ थाम लिया।सपा नेता अकबर अली को पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने नगर पंचायत इलफातगंज सरदार पटेल नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर विधिवत सदस्यता व पार्टी का झंडा थमा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।इसके उपरांत श्री अंसारी ने कहां की सपा, बसपा ,भाजपा ने सिर्फ मुस्लिमों समाज को धोखा दिया।मुस्लिमों के वोट बैंक को लेकर उनको भूल गई।पीस पार्टी ने पार्टी गठन से ही सर्व समाज के हित के लिए के आंदोलन किया।उनके हित की बात करती है।जिला मीडिया प्रभारी कमरुल हुदा उर्फ चुन्नू सलमानी ने कहां की सपा,बसपा, कांग्रेस, भाजपा सिर्फ जनता को ठगने का काम किया। आरोप लगाया कि योगी सरकार में लूट,हत्या ,बलात्कार फिरौती की बाढ़ आ गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त गई है। रोजी रोजगार पूरी तरह चौपट हो गया है। मिडिल क्लास भुखमरी की कगार पर है।कोरोना काल मे भाजपा व सरकार में बैठे अधिकारी मालामाल हो रहे हैं।आम नागरिक भिखारी हो रहा है।इसके उपरांत श्री सलमानी ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर मोहम्मद इरफान से दूरभाष पर बात कर आने वाले दिनों में मोहम्मद अकबर अली पार्टी को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी देने का संदेश दिया।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *