

नाव पलटने से तीन सगे भाइयों समेत पांच की मौत
जिलेमऊ August 5, 2020 Times Todays News 0

प्रवीण राय
मऊ। मधुबन तहसील के चक्की मूसाडोही ग्रामसभा में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है तथा एक 15वर्षीय बच्ची के लापता होने की खबर है। प्राप्त खबर के अनुसार चक्की मूसाडोही गांव दो जनपदों मऊ एवं देवरिया के बॉर्डर पर नदी के बीचों-बीच बसा हुआ देवारांचल का गांव है। इस समय घाघरा नदी उफान पर चल रही है। बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे एक नाव में सवार कुछ लोग बाढ़ से बचने के लिए अपने घर से सुरक्षित स्थान की तरफ जा रहे थे, कि रास्ते में ही नाव के पलट जाने के कारण सविता पत्नी रामचंद्र उम्र 48वर्ष , सविता पत्नी सीताराम उम्र 40 वर्ष ,करन पुत्र अरविंद उम्र 10 वर्ष, किशन पुत्र अरविंद उम्र 7 वर्ष, अर्ज़ुन पुत्र अरविंद उम्र 3 वर्ष की मौत हो गई है तथा खुशी पुत्री राजेश उम्र 15 वर्ष के लापता होने की खबर है।इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश जारी किया है।मौके पर जनपद के आला अधिकारी मौजूद हैं।यह जानकारी जिलाधिकारी मऊ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने दी है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.