भाजपा नेत्री व प्रसिद्ध चिकित्सक के नव निर्मित मकान का हुआ विधिवत पूजन भाजपा नेत्री व प्रसिद्ध चिकित्सक के नव निर्मित मकान का हुआ विधिवत पूजन
आलापुर अम्बेडकरनगर — रामनगर क्षेत्र में बाहर से आकर नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे व रिहायशी फेमिली आवासों के लिए अक्सर... भाजपा नेत्री व प्रसिद्ध चिकित्सक के नव निर्मित मकान का हुआ विधिवत पूजन



आलापुर अम्बेडकरनगर — रामनगर क्षेत्र में बाहर से आकर नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे व रिहायशी फेमिली आवासों के लिए अक्सर स्थानीय बाजार रामनगर के बजाय जिला मुख्यालय पर जाकर आवास लेना पड़ता था। जिसको ध्यान में रखते हुए भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉक्टर पूनम राय व रामनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एस. के. राय द्वारा रामनगर में ही कई आवासीय फ्लैटों से युक्त आवासीय मकान का निर्माण करा कर लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध कराया। जिसका कल सोमवार को विधिवत पूजन अर्चन के साथ गृह प्रवेश हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, जिला महामंत्री अमरेन्द्रकांत सिंह, डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री इंद्रेश निषाद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, मनोज मिश्र, दिवाकर ओझा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय, अभिषेक निषाद, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र बहादुर सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक रामकृष्ण पाण्डेय “डबलर” अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, विनय पाण्डेय, दिलीप पटेल, विकास तिवारी, प्रवीण सिंह, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अनिल सिंह, विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, वरुण सिंह, अभिषेक त्रिपाठी समेत कई अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी से सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, जलालपुर विधायक सुबाष राय, जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न उर्फ बबलू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव,नरसिंह यादव, राम सुरेश यादव, प्रेम यादव, समेत कई अन्य सपा नेता व कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *