नगर को भगवा रंग के झंडे से सजाया जाएगा नगर को भगवा रंग के झंडे से सजाया जाएगा
गोसाईगंज अयोध्या। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम जन्मभूमि शिलान्यास का आयोजन किया गया है जिसमें कारसेवक पुरम से पधारे  सुरेश... नगर को भगवा रंग के झंडे से सजाया जाएगा

गोसाईगंज अयोध्या। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम जन्मभूमि शिलान्यास का आयोजन किया गया है जिसमें कारसेवक पुरम से पधारे  सुरेश चंद्र पांडेय के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष उपाध्यक्ष  शेखर जायसवाल के नेतृत्व में नगर के महादेवा घाट पर एक बैठक का आयोजन किया गया। तय हुआ की 5 तारीख शिलान्यास को लेकर गोसाईगंज नगर को भगवा रंग के झंडे से सजाया जाएगा साथ ही नगर की साफ सफाई व्यवस्था की जाएगी और नगर में जितने भी मंदिर बने हैं उन सभी मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ या अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 5 तारीख को हवन किया जाएगा। रामायण के समापन के बाद पूरे नगर में राम जन्म भूमि पूजन आए हुए प्रसाद का पूरे नगर में वितरण किया जाएगा। यह प्रसाद राम जन्मभूमि गर्भगृह से आएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी जुझारू कार्यकर्ताओं में पंकज सिंह गुड्डू चौबे पूर्व मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद चौरसिया सभासद कन्हैयालाल तिवारी नवनिर्वाचित सभासद अवधेश सेठ  सभासद प्रशांत गुप्ता नोज कुमार चौरसिया ओम प्रकाश सोनी बबलू सोनी  हनुमान प्रसाद आदि बहुत से कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *