

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
अयोध्याअयोध्या राम कीजिले August 2, 2020 Times Todays News 0

पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक (शिक्षाविद)
अयोध्या जी
3 अगस्त को भद्रा सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक है। रक्षाबंधन का त्योहार सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर रात्रि 9:30 तक चलेगा।
रक्षाबंधन से संबंधित प्रचलित कथा
एक बार भगवान विष्णु असुरों के राजा बलि के दान धर्म से बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने बलि से वरदान मांगने के लिए कहा। तब बलि ने उनसे पाताल लोक में बसने का वरदान मांगा। भगवान विष्णु के पाताल लोक चले जाने से माता लक्ष्मी और सभी देवता बहुत चिंतित हुए। तब मां ने लक्ष्मी गरीब स्त्री के वेश में पाताल लोक जाकर बलि को राखी बांधा और भगवान विष्णु को वहां से वापस ले जाने का वचन मांगा। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा थी। तभी से रक्षाबंधन मनाया जाता है।
येन बद्धो बलिर्राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन्त्वाम प्रतिबधनामि रक्षे माचल माचल।।
(महर्षि व्यास प्रणीत दानवेन्द्र बलि को माता लक्ष्मी द्वारा भाई मानकर श्रावणी पर्व पर रक्षाबंधन करने पर महामंत्र)
No comments so far.
Be first to leave comment below.