

प्रो.रविशंकर सिंह होंगे अवध विश्वविद्यालय के नए कुलपति
अयोध्याजिलेराज्य July 30, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या 30 जुलाई 2020 ।डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के नए कुलपति का चयन कर लिया गया है ।भू भौतिकी विज्ञान विभाग विज्ञान संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर रविशंकर सिंह को अवध विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए अवध विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले प्रोफेसर मनोज दीक्षित डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.