त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई अयोध्या/पटरंगा थाना अंतर्गत हाइवे पुलिस  चौकी पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह नायब तहसीलदार रुदौली  वीरेंद्र कुमार के... त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई अयोध्या/
पटरंगा थाना अंतर्गत हाइवे पुलिस  चौकी पर पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह नायब तहसीलदार रुदौली  वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी समुदायों के धर्म गुरुओं  जागरूक व्यक्तियों बुद्धिजीवियों के साथ आगामी बकरीद व रक्षाबन्धन त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में बकरीद और रक्षाबंधन के पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की बैठक में मौजूद सभी जन समुदाय से अपील की गई।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि( ईद उल अजहा) बकरीद  और रक्षाबंधन का पर्व बलिदान, त्याग और भाई बहन के प्यार  एवं आत्मविश्वास का त्योहार है। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए त्योहार को मनाएं। मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी से पहले गड्ढा खोद लें और जिस   मवेशी की कुर्बानी दें उसका जो अंश बचें उसे उस गड्ढे में   डाल कर   मिट्टी  से दबा दें। जिससे कोई अफवाह न फैले। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें अपने भाइयों को  राखी बांधने के साथ-साथ सैनिटाइजर एवं मास्क अवश्य दें।  इस अवसर पर हाइवे चौकी प्रभारी  राम चेत  यादव उपनिरीक्षक रणजीत यादव अरसदुल्ला एडवोकेट, राम प्रेस यादव समाजसेवी जगन्नाथ यादव प्रधान सतीश यादव मौलाना मोहम्मद फारुख मौलाना अच्छे मिंया इंजीनियर सरफराज खान पुत्तन अंसारी मो अरसान सुरेन्द्र यादव व पुलिसकर्मी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग उपस्थित रहे।
         

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *