


अनिल कुमार पांडेय
हर्रैया(बस्ती)। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिगुनौता निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसे चोर एक लाख 20 हजार नगदी समेत लाखों का जेवरात उठा ले गए। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार त्रिगुनौता निवासी अंबरीश मिश्र पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन मिश्र का परिवार छत पर सो रहा था। सोमवार की रात चोर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे अलमारी से एक लाख बीस हजार नगद के अलावा सोने की सात अंगूठी, दो सोने की चेन, पांच जोड़ी चाँदी का पायल, 2 जोड़ी सोने का कान का फूल आदि जेवरात उड़ा दिया। रात में लगभग 2:00 बजे परिजन नीचे आए तो कमरे का दरवाजा खुला था। संदेह होने पर परिजनों ने अलमारी देखा तो उक्त सामान गायब था। गृह स्वामी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मंगलवार को पीड़ित ने मुकामी पुलिस को पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.