

डाॅ. अशोक कुमार राय बने अवध विश्वविद्यालय विधि संकायाध्यक्ष
अयोध्याजिलेराज्य July 24, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या, 24 जुलाई। का0सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या के विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 अशोक कुमार राय को डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विधि-संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उ0प्र0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा-27 की उपधारा-7 के प्रावधान के तहत कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित के आदेश पर कुलसचिव उमानाथ ने डाॅ0 अशोक कुमार राय को नियुक्त किया है। डाॅ0 राय की नियुक्ति आगामी तीन वर्ष के लिए होगी।
अवध विश्वविद्यालय के नवनियुक्त विधि संकायाध्यक्ष डाॅ0 राय वर्तमान समय में विधि-अध्ययन-बोर्ड के संयोजक एवं विद्या परिषद के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सम्यक निर्वाह कर रहे हैं। इससे पूर्व डाॅ0 राय ने विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के मूल्यांकन में समन्वयक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह किया है।
डाॅ0 राय की पहचान विधि के समसामयिक विषयों पर प्रखर वक्ता के रूप में है। इनकी तीन विधि पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है और लगभग तीन दर्जन शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डाॅ0 राय को विगत वर्ष उनके लेखन कार्य के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने प्रतिष्ठित डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया था। डाॅ0 राय की नियुक्ति पर विश्वविद्यालय एवं साकेत महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.