

हकीम की गोली मारकर हत्या
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य July 24, 2020 Times Todays News 0

प्रफुल्ल श्रीवास्तव
टांडा ,अंबेडकरनगर।हंसवर बाजार निवासी 55 वर्षीय हकीम हबीबुर्रहमान उर्फ पहाड़ी पुत्र नज़रे हुसैन पर तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार बांका व गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। हत्या की सूचना पर हंसवर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के बाद ही टाण्डा पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर भी पहुंच गए।टाण्डा कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, अलीगंज थानाध्यक्ष रामचन्द्र सरोज व आलापुर कोतवाली निरीक्षक , एडिशनल एसपी अवनीश कुमार मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक पहाड़ी पर धारदार बांका से हमला करते हुए गोलियां भी मारी गई है। चर्चा है कि हकीम पहाड़ी के पुत्र का क्षेत्र की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा एक माह पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। लड़की पक्ष इससे काफी नाराज था और दोनों पक्षों में इसी मामले को लेकर काफी विवाद चल रहा है। हत्याकांड को मामले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच चल रही। तत्काल कुछ भी कहना सही नहीं होगा।लेकिन हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.