

शिक्षकों ने अभिलेखो की कराई जाॅच
अयोध्याजिले July 22, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश शासन शिक्षा अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या 437 दिनांक 26 जून 2020 के संदर्भ में विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की नियुक्ति एवं अभिलेखों की जांच के लिए शासन द्वारा जांच समिति का गठन किया गया। इसी क्रम में जांच समिति ने आज 22 जुलाई, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से विश्वविद्यालय के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशासनिक भवन सभागार में अभिलेखो की जाॅच की,जिसमें शिक्षकों की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक अभिलेखों की सूची, सेवा सम्बन्धी विवरण सहित अन्य जानकारियों की जाॅच की।
No comments so far.
Be first to leave comment below.