


नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने गाजियाबाद में एक पत्रकार की हत्या को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य की पिछली सरकारों की तरह ही अपराध के मुद्दे पर विफल रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी को बेटी के सामने गोली मारी गयी थी। आज उनकी मृत्यु हो गई।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में जंगलराज इस कदर बढ़ गया है कि शिकायत करने के बाद आमजन को बदमाशों का डर सताता है। भाजपा सरकार अपराध के मुद्दे पर पिछली सरकारों की तरह ही विफल है।’’
No comments so far.
Be first to leave comment below.