


मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की असमयिक निधन से भारतीय जनता पार्टी और हम सभी कार्यकर्ताओं की अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और दो मिनट का मौन रखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रामप्रकाश यादव ने बडेपुर जलालपुर में एक शोक सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार उपाध्याय के आवास पर अश्रुपूरित नेत्रों से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लालजी टंडन कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहे कार्यकर्ताओं के सबसे प्रिय नेता रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता श्री टंडन जी को अपना अभिभावक मानता था और उनके पास कार्यकर्ता जब ही गया है निराश नहीं लौटा है। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, पूर्व जिला मंत्री श्री राम दरस उपाध्याय, मानिक चंद सोनी, संदीप अग्रहरी, रोहित चौधरी, रमापति उपाध्याय, बेचन पांडे, गिरधारी निषाद, चंद्रभान गुप्ता, यम०यम०मुन्ना, अवनीश कुमार , डॉ राजेश सिंह युवा मोर्चा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास मोदनवाल स्वामीनाथ यादव पूर्व जिला मंत्री जिला मंत्री डॉ योगेश उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी अभिशेक निशाद पूर्व विधायक त्रिवेणी राम विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू बिधायक संजू देवी विधायक अनीता कमल मंडल अध्यक्ष रामनगर इत्यादि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.