

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य July 20, 2020 Times Todays News 0

राजेश तिवारी
आज आलापुर विधायक अनीता कमल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सिद्धनाथ,अराजीदेवारा और मांझा कम्हरिया का भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर से ही उपजिलाधिकारी आलापुर से वार्ता कर सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कहा।
तहसील प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।
अराजीदेवारा के ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास से बन रहे लगभग एक करोड़ के पुल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल , विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर ज्ञानेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष जहांगीरगंज महेन्द्र वर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हीरालाल तिवारी, बूथ अध्यक्ष सुभाष चन्द्र दूबे, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह, कतवारू निषाद, रामा वर्मा, बूथ अध्यक्ष सुग्रीव एवं बाली वर्मा, उपस्थित रहे
No comments so far.
Be first to leave comment below.