

भाजपा सरकार तटबन्ध की राजनीति नही करती: डॉ महेंद्र सिंह
कुशीनगरजिले July 17, 2020 Times Todays News 0

डॉ ए एस विशेन/प्रेम प्रकाश

अमवाबंधे पर पहुंचे प्रदेश के सिंचाई मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने अमवाखास तटबन्ध के लक्ष्मीपुर के सामने संवेदनशील स्थलों पर हो रहे छः परियोजना के कार्यो का स्थली निरीक्षण किया।वही विभाग को आवश्यक आदेश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गंगा पूजन व आरती भी किया।
शुक्रवार को लगभग दो बजे अमवाखास तटबन्ध का सिचाई मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया,मंत्री ने सर्व प्रथम नारायणीनदी का पूजन व आरती किया।।बंधे पर चल रहें परियोजनायों निरीक्षण किये।बंधे फर चल रहें परियोजनाओ के निरीक्षण करने के दौरान उपस्थित अधिकारियों से हो रहें कार्यों की जानकारी लेने के बाद उनको आवश्यक निर्देश भी दिया।बंधे के रखरखाव के लिये 6 परियोजनाओ पर कुल 58 करोड़ की लागत से कार्य कराया जा रहा है।
तत्पश्चात सिंचाई व जल मंत्री डां महेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा की भाजपा सरकार तटबन्ध पर राजनीति नही करती है।हम कार्यो का प्रदर्शन करते हैं।हम काम में बिश्वास करते है।बीते साल
कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता तटबन्ध को लेकर नेता राजनीति कर रहे थे।। जिसके चलते बचाव कार्यो में अपेक्षित गति नही आ पाई थी।।इस योगी सरकार के नेतृत्व में चार महीने का काम दो महीनों में ही कराया गया है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक बंधे पर राजनीति की गई है। जिसके कारण तटबन्ध पर बचाव कार्य नही हो सके लेकिन अब इस तरह नही होंगा।।इस बार कार्यों के दम पर किसी को बाढ़ राजनीति करने का मौका नही मिलेगा।
इस दैरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द मिश्रा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा,जिलाधिकारी भूपेन्द्र चौधरी,पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र,पुर्व विधायक डाॅ पी के राय, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी,तमकुहीराज ब्लाक प्रमुख बशिष्ठ राय, बलवंत सिंह,रामनरेश मिश्र,अंजनी तिवारी,प्रमोद तिवारी
अरविंद तिवारी,सहित विभागीय अभियंता सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।।
No comments so far.
Be first to leave comment below.