

युवाओं को देश के प्रति समर्पित रहना चाहिएः डाॅ0 यतीन्द्र
अयोध्याजिलेराज्य July 17, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। भारतीय शिक्षण मण्डल, अवध प्रान्त एवं डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त संयोजन में ‘’भारत एवं युवाः कर्तव्य एवं अपेक्षाएं’’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का समापन किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि भारतीय इतिहास लेखन अपने आप में अद्भुत है। जिसका पूरी दुनिया में कोई मुकाबला नही है। यह हमारे आक्रान्ता लोग जानते थे, जिन्होंने हमारे देश पर शासन किया था। कुलपति ने एक से अधिक भाषाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया और कहा कि इन भाषाओं से आप साहित्य के माध्यम से इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह प्रमुख, युवा आयाम के अमित रावत ने बताया कि भारत एक युवा देश है। गतवर्षो से भारत के युवा में एक अभूतपूर्व जागरण हुआ है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध प्रान्त के डाॅ0 यतीन्द्र मोहन मिश्र ने बताया कि आज-कल के युवा जागरूक है। उन्हें फेसबुक, ट्यूटर डिजिटल माध्यम से सारी जानकारियाँ उपलब्ध होती रहती है। समय अपने रफ्तार से बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है और हम युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रो में निरन्तर नई तकनीको को सीखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए और देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम में भातीय शिक्षण मंडल, युवा आयाम पश्चित बंगाल की परमिता हाजरा ने बताया कि युवाओं को अपना चरित्र-निर्माण करते हुए भारत माता के प्रति समर्पित रहना चाहिए और देश के निर्माण में अपना योगदान देने में सदैव तत्पर रहना चाहिए। इसी क्रम में जम्मू कश्मीर के प्रो0 परीक्षित सिंह मिनहास ने बताया कि युवाओं को अपने देश और समाज के निर्माण के लिए रिसर्च, इनोवेशन और एकेडमी को बढ़ाते हुए देश के विकास में मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आदर्श सिंह ‘’ऋषभ’’ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर अवध प्रान्त से दिलीप सिंह जी सहित पारितोष त्रिपाठी, ,विनीत सिंह, परिमल तिवारी, रमेश मिश्र, संजीत पाण्डेय, आलोक शुक्ला, अभिनव तिवारी सहित अन्य विभिन्न प्रान्तों के लोग वेवीनार के माध्यम से जुड़े रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.