


अयोध्या । समाजवादी पार्टी ने आज अपने विधानसभा अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी ।पार्टी कार्यालय पर सूची को जारी करते हुए जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने बताया कि आज 5 विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्षों की सूची में गोसाईगंज विधानसभा का अध्यक्ष सिया राम निषाद को रुदौली विधानसभा का अध्यक्ष छोटे लाल यादव को बीकापुर विधानसभा का अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल को मिल्कीपुर विधानसभा का अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव को और अयोध्या विधानसभा का अध्यक्ष शिव बरन यादव को बनाया गया है। श्री यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत व एकजुट करने के लिए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिले की पांचों सीटों पर विजय श्री दिलाएंगे ।समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव की देखरेख में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एकजुट होकर पांचों विधानसभाओं में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.