


परशुराम वर्मा
रुधौली बस्ती। गुरुवार को एसडीएम रुधौली नीरज प्रसाद पटेल ने पर्यावरण रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जो प्रत्येक सप्ताह में दो से तीन दिन अलग अलग क्षेत्रो में जाकर किसानो में कई तरह के पौधे किसानो में वितरित किये जाने का प्रावधान है। आज शान्ति नगर वार्ड स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ प्रांगण में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे उप जिलाधिकारी रुधौली नीरज प्रसाद पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर पर्यावरण को ठीक रखने हेतु प्रबंधक शुशांत पाण्डेय व रोटरी क्लब के संस्थापक डॉ डीके गुप्ता द्वारा 4 हजार पौधे किसानो में वितरित किया गया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.