

देश के युवा ऊर्जा का स्रोतः कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित
अयोध्याजिलेराज्य July 16, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत और डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में श्भारत एवं युवा कर्तव्य एवं अपेक्षाएं विषय पर दो दिवसीय ई संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि भारत एक युवा देश है। भारत की अधिक से अधिक आबादी युवा है। क्योंकि भारत के पास ही इतनी युवा जनसंख्या उपलब्ध है कि हम इसे एक संसाधन के रूप में देख सकते हैं या ऊर्जा स्रोत के रूप में देखते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बी0आर0 शंकरानंद ने बताया कि अपना देश युवाओं का देश है। दुनिया में ऐसा कहलाने वाला यह पहला देश है। क्योंकि जीवन को देखने की दृष्टि और व्यक्ति को देखने की दृष्टि यह दोनों भारत के विशिष्ट होने का कारण है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अयोध्या के महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने युवाओ को एक लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। इसके लिए किसी एक बुद्धिजीवी अनुभवी विद्वान गुरु से परामर्श लेना अति आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सम्मानित सदस्य शत्रुघ्न प्रताप सिंह ने बताया कि भारत की संस्कृति जितनी पुरानी है उतनी नवीन भी है। इस अवसर पर दिलीप सिंह कविता श्रीवास्तव बृजेश भरद्वाज विनीत सिंह रमेश मिश्र परिमल तिवारी परितोष त्रिपाठी संजीत पांडे आशुतोष मिश्र अभिनव तिवारी आलोक शुक्ला अनूप तिवारी राजेश आदि सहित विभिन्न प्रांतों से लगभग 350 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.