

सड़क हादसे में पुजारी की मौत
जिलेबस्तीराज्य July 16, 2020 Times Todays News 0

परशुराम वर्मा
रुधौली बस्ती। मुकामी थाना क्षेत्र के नसीब गंज में बाइक और पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोंगो द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लाया गया जहाँ पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक़ 36 वर्षीय चंद्रभूषण पुत्र रमेश चंद्र लालगंज थाना क्षेत्र के नौना गाँव का निवासी था। वर्तमान में मृतक कैली हॉस्पिटल के पास बने मंदिर का पुजारी था। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री छोड़ गया है। परिवार के लोंगो का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.