

अतिक्रमण पर चला चाबुक
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य July 16, 2020 Times Todays News 0

प्रफुल्ल श्रीवास्तव
टांडा,अम्बेडकरनगर।स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र नगर पालिका व पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण कारियों व मास्क ना पहनने वाले दुकानदारों के खिलाफ ज़बरदस्त अभियान चला गया।जुर्माना उसूलने के साथ दुकानों को सील कर दिया।
बुधवार को उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ,ईओ मनोज कुमार ने अतिक्रमण पर कानूनी चाबुक चलाया। ज़ुबैर चौराहा पर स्थित मस्जिद के सामने रखी गुमटी व अस्थाई बने छप्परों को ध्वस्त कर दिया।वहीं स्थित दो दुकानों व घूरन शाह कब्रिस्तान के पास तीन दुकानदारों को मास्क ना पहनने एवं दुकानों का सामना बाहर फैलाने के आरोप में जुर्माना लगाने के साथ दुकानों को सील कर दिया गया है। पांचों दुकानों को 48 घंटा बाद ही खोलने की अनुमति होगी। दुकानों में प्रशासन व दुकानदार का संयुक्त ताला लगा दिया गया है।सामान फैला का किए गए अस्थाई अतिक्रमण पर उप जिलाधिकारी ने आक्रोश व्यक्त किया।दुकान के अंदर ही सामनों को रखें अन्यथा दुकाने सील कर जुर्माना भी उसूला जाएगा। संयुक्त टीम ने मास्क ना लगाने वाले से लगभग 10 हज़ार जुर्माना भी उसूला। जुबैर चौराहा पर स्थित मस्जिद के सामने जर्जर गुमटी व अन्य छोटे दुकानदारों द्वारा रखे गए अस्थाई छप्परों को ध्वस्त करने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया।
जिला मुख्यालय पर भी एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने नगर पालिका अकबरपुर की मदद से अभियान चला कर आठ दुकानों को 48 घंटा के लिए सील कर दिया है तथा लगभग एक दर्जन दुकानदारों से मास्क ना लगाने पर पांच पांच सौ रुपए जुर्माना के रूम में उसूला गए हैं। अकबरपुर के पटेल नगर तिराहा व शहज़ादपुर में चले अभियान से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया है। आपको बताते चलेंकि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि सप्ताह में पांच दिन दुकानों व प्रतिष्ठानों तथा कार्यालयों को खोला जाएगा तथा किसी भी स्थान पर बिना मास्क कोई नहीं रहेगा अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश के क्रम में नगरीय क्षेत्रों में तहसील व नगर पालिका प्रशासन स्थानीय नगर पालिका व नगर पंचायतों के सहयोग से अभियान चला दुकानदारों पर कार्यवाही की गई जिससे हड़कम्प मच गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.