कांग्रेस ने सचिन पायलट पर की बड़ी कार्रवाई कांग्रेस ने सचिन पायलट पर की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा... कांग्रेस ने सचिन पायलट पर की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और उन्हें पायलट सहित तीन मंत्रियों की बर्खास्तगी के बारे में सूचित किया। पद से हटाए जाने पर पायलट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा सोनिया गांधी से मिलने के लिए पहुंची हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘हाईकमान को फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया था क्योंकि लंबे समय से भाजपा साजिश कर रही थी और वे खरीद-फरोख्त कर रहे थे। हमें पता था कि यह एक बड़ी साजिश है। अब हमारे कुछ दोस्त इसकी वजह से भ्रमित हो गए और दिल्ली चले गए। सचिन पायलट के हाथ में कुछ नहीं है, यह भाजपा ही है जो शो चला रही है। भाजपा ने उस रिसॉर्ट की व्यवस्था की है और वे सब कुछ संभाल रहे हैं। मध्यप्रदेश में काम करने वाली वही टीम यहां काम कर रही है।’उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा, ‘सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।’
जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय से सचिन पायलट की नेमप्लेट को हटा दिया गया है। उन्हें उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर गोविंद सिंह डोटसारा ने प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंग। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए जयपुर स्थित राजभवन पहुंचे।
 

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *