

भव्य और दिव्य अयोध्या बनाने की दिशा में हो रहा काम : नीलकंठ
अयोध्याजिलेराज्य July 11, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। यूपी के पयर्टन व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने वर्चुअल तरीके से प्रेस वार्ता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के प्लान को बताया। अयोध्या में विकास के विषय में उन्होने कहा कि भव्य और दिव्य अयोध्या बनाने की दिशा में काम हो रहा है। कोरोना को लेकर व्यवधान होने पर भी अभी कार्यो की टाईमलाईन नहीं बढ़ाई गयी है। निश्चित समय में हम सभी प्रोजेक्टों को पूरा करेंगे।उन्होने बताया कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या को विवाद की दृष्टि से देखा जाता था। प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या की विकास के द्वारा पूर्व स्वरुप में स्थापित करने की शुरुवात की। अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दिया गया। जिले का नाम परिवर्तित करके अयोध्या रखा गया। ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपोत्सव ने अपने ही रिकार्ड को तोड़ा। अयोध्या के विकास का खाका तैयार है। शुरु की गयी कई परियोजनाओं को विस्तृत स्वरुप प्रदान किया गया है। पयर्टन विभाग की 180 करोड़ व अन्य विभागों की करीब 500 करोड़ की परियोजनाएं प्रचलित है।महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, डा अंशुमान मित्रा, आशीष मिश्रा मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.