

डॉ गौरव नई दिशा के कार्यकारी अध्यक्ष
कुशीनगरजिले July 10, 2020 Times Todays News 0

डॉक्टर ए एस विशेन/ प्रेम प्रकाश
नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा विगत वर्ष बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ0 गौरव तिवारी के जन्मदिन पर पौधरोपण हुआ व उन्हें नई दिशा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।श्रीराम जानकी मंदिर (मठ) स्थित संस्था के कार्यालय परिसर में संरक्षक डॉ0 डीएस तिवारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी के बाद गौरव भैया के जन्मदिन पर पौधरोपण हुआ। गौरव ने संस्था को आर्थिक सहयोग किया एवं नयी दिशा के डॉ0 निगम मौर्य ने द्वारा जलपान का प्रबंध किया। संस्था सचिव डा. हरिओम मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 196 कार्यक्रम के माध्यम से 800 पौधे लगाए जा चुके हैं। प्रबन्ध समिति ने संरक्षक डॉ0 डीएस तिवारी के प्रस्ताव पर गौरव जी के जन्मदिन पर उन्हें संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष चुना तोहफा दिया। श्री मिश्रा ने बताया कि संस्था के संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष नीतीश शुक्ल जी का 2016 में यूपी एसआई में चयन हो गया था। जिसके कारण संस्था को तभी से एक नए अध्यक्ष की तलाश थी। इस अवसर पर पुजारी देवशरण दास, राजेश शुक्ल, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, अवनीश शुक्ल, आशुतोष मिश्र, पुनीत पांडेय, राहुल तिवारी, कमोद तिवारी, गौतम शर्मा, निशांत मिश्र, राजन जायसवाल, सौरभ पांडेय, रजनीश श्रीवास्तव, मयंक पांडेय, देवानंद, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय त्रिपाठी, प्रकाम्य चतुर्वेदी, डॉ0 संदीप विश्वकर्मा, विवेक द्विवेदी, प्रभात त्रिपाठी, इंद्र मिश्र, डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.