उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई यानी शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक फिर से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है और राज्य में अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 9 हजार 900 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की इजाजत जारी रहेगी। ट्रेने चलेंगी लेकिन बस सेवाओं को बंद रखा जाएगा। माल की ढुलाई और हवाई उड़ानें भी इस लॉकडाउन से अप्रभावित रहेंगी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.