


मानव जीवन को सुखी, संतुलित व समृद्ध बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण का विशेष महत्व है।वन महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष पौधरोपण का महाभियान चलाया जाता है l इसी श्रृंखला में जनपद के रेवतीगंज स्थित देवास पब्लिक स्कूल मे जिला पंचायत सदस्य रेवतीगंज व एडवोकेट विनय कुमार सिंह , समाजसेवी महेश नारायण पाण्डेय ने वृक्षारोपण किया l इस अवसर पर अतिथि विनय कुमार सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण जीवन की अमूल्य निधि है। इसकी समृद्धि जीवनदायिनी है। पेड़ पौधे ही हमारे जीवन की सभी आवश्यकताये पूरी करते हैं। भोजन , ईंधन, कपड़ा, मकान सब कुछ हमे इसी से मिलता है।हमारी साँसे प्रकृति का कर्ज हैं जिसे हमे अधिकाधिक पेड़ लगाकर चुकाने के प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ,सहदेव उपाध्याय, उप प्रबंधक अमन उपाध्याय, प्रधानाचार्या नीलम शुक्ला आदि उपस्थित रहे l
No comments so far.
Be first to leave comment below.