

ओजस भारत फाऊंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण
अयोध्या January 21, 2023 Times Todays 0

अयोध्या

गरीब व असहाय लोगों को किया गया कंबल वितरण।ओजस भारत फाउंडेशन की तरफ से रिकाबगंज स्थित कार्यालय पर सैकड़ों लोगों को कंबल वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कंबल वितरण के पूर्व मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। वहीं कंबल वितरण के साथ ही इस्कॉन मंदिर के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी ने बताया की आज हमारे कार्यालय पर सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया गया है साथ ही संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के बारे में उन्हें अवगत भी कराया गया है। तथा कार्यक्रम के आयोजन मे आर्थिक सहयोग के लिए अंजू मिश्रा, इशान्त तिवारी, धनंजय सिंह, देवव्रत पाठक, दिलीप कुशवाहा, और प्रिया विस्वास का आभार व्यक्त किया। पूर्व में भी नए साल के उपलक्ष में हमारी संस्था के द्वारा कंबल व वस्त्र वितरण एंव फल सामग्री का वितरण किया जा चुका है। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की हर तरह से मदद करना है।इस दौरान विवेक निषाद ‘सचिव’, अंजू मिश्रा “अध्यक्ष महिला विंग” करूणा त्रिपाठी, निशांत पाण्डेय, आशीष द्विवेदी, कुलभूषण साहू निदेशक ” दाना पानी सेवा संस्थान आशुतोष मिश्र, राज तिवारी, यमुना प्रसाद मिश्र, नितीश, अभिषेक मिश्रा, रिचा पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.