

आत्मयोगी स्वामी प्रमोदानंद जी के 73 वीं जयंती पर कंबल वितरण व भोज का आयोजन
उत्तर प्रदेश January 2, 2023 Times Todays News 0


अयोध्या
परम पूज्य गुरुदेव आत्मयोगी स्वामी प्रमोदानंद जी के 73 वीं जन्म जयंती फतेहपुर स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ महालक्ष्मी सिद्धि पीठ के प्रांगण में मनायी गयी। जन्म जयंती की स्मृति में कंबल वितरण व भोज का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में जरूरतमंद स्थानीय लोग व संस्था मे कार्यरत महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीडी त्रिपाठी एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि प्रवीन द्विवेदी “अध्यक्ष ओजस भारत फाउंडेशन” रहे। जिनका स्वागत इं. कुलभूषण साहू अध्यक्ष “रामायण एजुकेशन ट्रस्ट” के द्वारा किया गया। संस्था के अन्य सदस्य सुभाष चंद श्रीवास्तव, अतुल कुमार पाठक, आनंद वर्मा तथा अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.