

कम मतदान व लोकतंत्र के प्रति घटती आस्था दुर्भाग्यपूर्ण:अशोक श्रीवास्तव
अवर्गीकृत March 1, 2022 Times Todays News 0


फैजाबाद अयोध्या। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर ने प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कम मतदान को संसदीय लोकतंत्र के प्रति घटती आस्था को दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक बताते हुए मतदाताओं से छठे और सातवें चरण में उदासीनता को त्याग कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव आयोग सरकार एवं राजनीतिक सामाजिक संगठनों के प्रयासों एवं जागरूकता अभियान के बावजूद लगभग 40% मतदाता अभी भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी ना करके उदासीन बने हुए हैं यह संसदीय लोकतंत्र के लिए न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी घातक है इस पर सरकार राजनीतिक दल समाजिक संगठन तथा जागरूक नागरिकों को गंभीरता पूर्वक विचार करने और चुनाव सुधार तथा जागरूकता अभियान निरंतर चलाने कि प्रदेश में आवश्यकता है उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के अनुपात में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक संख्या में मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उन मैं लोकतंत्र के प्रति जागरूकता एवं गहरी आस्था है पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग किया है कि मतदाता सूची में से अकारण मतदाताओं का नाम काट कर मताधिकार से वंचित करने की जांच करा कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
No comments so far.
Be first to leave comment below.