


प्रभात वर्मा
गोसाईगंज अयोध्या। स्थानीय नगर के न्यू फ्रेंड क्लब दुर्गा पूजा एवं साईं पालकी समिति ने नेतृत्व में साईं जी का शोभायात्रा कटरा हनुमान मंदिर के सामने से सोमवार को भव्य सांई पालकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने इसमें बढ़चढ कर हिस्सा लिया। सांईराम के जयकारे और पालकी पर की गई पुष्प वर्षा से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। सर्वधर्म समभाव को समर्पित यह यात्रा कटरा हनुमान गढ़ी मंदिर से निकलकर पूरा नगर भ्रमण करते हुए। वापस लौटकर यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने पहुंची, जहां पालकी को पूरे सम्मान के साथ रखा गया। इसके बाद विधि विधान से सेज आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा के दौरान जो जहां मिला वहीं से शामिल होकर सांईराम के जयकारे लगाने लगा। साईं पालकी शोभा यात्रा को गोसाईगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने साईं बाबा का पूजा आरती के बाद रवाना किया साईं पालकी में काफी संख्या में महिला पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी महिला इंस्पेक्टर बीना पांडे ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से महिला फोर्स लगाया गया है। साईं पालकी में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीछे पीछे चल रही थी। इस मौके पर नगर के समाजसेवी हनुमान सोनी मीडिया प्रभारी दिनेश जायसवाल रवि शंकर शर्मा आशुतोष भोजवाल विजय भोजवाल रितिक गुप्ता विनोद भोजवाल राकेश गुप्ता मनमोहन गुप्ता पिंटू गुप्ता आदि सैकड़ों साईं भक्त साईं पालकी के साथ चल रहे थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.