

भाजपा नेता ने प्ले कार्ड के माध्यम से लोकार्पण किया गया
अम्बेडकर नगर January 23, 2022 Times Todays News 0

राजेश तिवारी
अम्बेडकर नगर÷ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेता जनों द्वारा भाजपा मिशन 2022 में जिन नारों के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उसका प्ले कार्ड के माध्यम से लोकार्पण किया गया। जलालपुर विधानसभा में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर ओपी त्रिपाठी जलालपुर विधानसभा में विधानसभा के प्रभारी गोकर्ण द्विवेदी,नेवादा में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर,कर्बला कासिमपुर चौराहे पर पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी बसखारी में विकास मोदनवाल,शुकुल बाजार में रूद्र प्रसाद उपाध्याय,हंसवर में मनोज मिश्रा आदि के द्वारा लोकार्पण किया गया इस अवसर पर डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार को लेकर आम जनमानस में सकारात्मक चर्चा है आज उत्तर प्रदेश में गुंडाराज भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है उत्तर प्रदेश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है आम जन का विश्वास भाजपा के प्रति बड़ा है गरीबों को आवास करुणा के संकट में गरीब परिवारों को निशुल्क राशन निशुल्क वैक्सीन लगाकर सरकार ने आम जनमानस को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है इन सब मुद्दों के साथ भारतीय जनता पार्टी मिशन 2022 में फिर से एक बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प आम जनमानस के आशीर्वाद से पूरा करेगी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.