

रूदौली व्यापार संगठन ने विधायक रामचंद्र यादव को किया सम्मानित
अयोध्या January 20, 2022 Times Todays News 0

राजेश मिश्रा
रूदौली (अयोध्या)-विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों में दिखा उत्साह।विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के अथक प्रयास से रूदौली में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण रुदौली से लोहिया पुल तक सड़क का निर्माण रुदौली से दल सराय सड़क निर्माण,झरना नाला का निर्माण,अनार पट्टी घाट पर भंवरिया नाला का निर्माण,नगर में 2 फीडर का निर्माण,फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण विधानसभा में दो आईटीआई कॉलेज का निर्माण,राष्ट्रीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण,अटल आवासीय कालेज का निर्माण व गांव से लेकर शहर तक जोड़ने वाली दर्जनों सड़को का डामरीकरण सहित हुए विकास कार्यों से प्रभावित व खुश होकर उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल रुदौली की ओर से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को अंगवस्त्र व बुके भेंट किया।और सम्मान पत्र के माध्यम से व्यापार संगठन ने विधायक का आभार प्रकट किया।वही विधायक श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकताओ में हमेशा रहा है।और अयोध्या जनपद मे विकास के मामले में रूदौली को प्रथम स्थान दिलाना ही मेरा संकल्प है।साथ ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमांशु गर्ग ने कहा कि जो 70 सालो में नही हुआ वो इस पंचवर्षीय में हुआ है।राजेश गुप्ता ने कहा कि बीते दस वर्षों में रुदौली विकास की ओर बढ़ रहा है।रुदौली में चाहे सड़क हो या विजली की समस्याया शिक्षा की बात हो इन सभी कार्यो में विधायक रामचंद्र यादव का ही अथक प्रयास रहा है की आज विधानसभा में सड़कों का जाल बिछ गया है।शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल कॉलेज बनाये गए है।किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए 132 केवीए व 33 केवीए के पावर स्टेशन रूदौली में बनाया गया है।रूदौली का व्यापार संगठन ने पूरी तरह से चुनाव में मजबूती देने का कार्य करेगा।और पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।इस मौके पर राजेश गुप्ता शतीन्द्र शास्त्री, युवा व्यपार मण्डल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग महामंत्री मो शारिक,आशीष द्विवेदी साजन,राजेश वैश्य मनीष वैश्य, सलमान हुसैन, फराज हैदर,इरफान अहमद,वृजेश धवन प्रेम जायसवाल, मनोज गर्ग सहित व्यापार संगठन मौजूद रहा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.