


अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने आज 08 जुलाई, 2020 को प्रातः 10 बजे कुलपति आवास पर पाॅच प्रकार के तुलसी के पौधे रोपित किये। विश्वविद्यालय में वृहद पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है। इसलिए व्यक्ति को अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखना बहुत जरूरी है। कुलपति ने तुलसी के पौधे को रोपित करते हुए कहा कि तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल एवं एंटीबायोटिक गुण पाये जाते है। घर में तुलसी होने से वातावरण शुद्ध रहता है एवं अनेक प्रकार के वास्तुदोष समाप्त होते है। यह औषधि शरीर के लिए रामबाण है। इसका निरन्तर सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह शरीर के संक्रमण खत्म करने के काम आती है। पौधरोपण के समय कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 जसवंत सिंह, डाॅ0 विनोद चैधरी उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.