


डॉ ए एस विशेन/प्रेम प्रकाश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। तत्पश्चात अपर जिला जज कोर्ट न0-1 विनय कुमार, अपर जिला जज /विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट अभिमन्यु सिंह, अपर जिला जज-विशेष न्यायाधीश पास्को एक्ट श्रीमति शालिनी सागर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अमन कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज(एसडी) शैलेश पाण्डेय, अनूपम कुमार त्रिपाठी सिविल जज(एसडी)/एफटीसी, श्रीमती शबीना खान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं दीवानी न्यायालय के कर्मचारी गण व वन दरोगा आरडी पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर दीवानी न्यायालय परिसर,व न्यायिक अधिकारी आवास परिसर में कुल 30 फलदार व छायादार पौधे रोपित किये गए।

No comments so far.
Be first to leave comment below.