

प्रतिज्ञा रैली में रूदौली से सैकड़ों कांग्रेसी होंगे शामिल
अयोध्याजिले October 30, 2021 Times Todays News 0

राजेश मिश्रा
रुदौली(अयोध्या)गोरखपुर में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में रुदौली क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता 31अक्टूबर को शामिल होने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला की अगुवाई में जाएंगे।उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस सचिव मुजतबा खा ने बताया श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञाएं जिसमें किसानों से ₹25 सौ रुपये कुंटल धान गेहूं की खरीद,छात्राओं को स्कूटी व मोबाइल फोन,किसानों का कर्जा माफ,बिजली बिल माफ करने जैसी प्रतिज्ञा से आम आदमी खुश है क्योंकि वह जानता है कि प्रियंका गांधी जो कहती है वह करती है जिससे लोगों में भारी उत्साह है।बनारस के बाद गोरखपुर की रैली ऐतिहासिक होकर कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ को और आगे बढ़ाएगी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.