

मास्क नहीं लगाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कटा चालान
जिलेमहराजगंजराज्य July 6, 2020 Times Todays News 0

महराजगंज। जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण के मामले में एक बार फिर खलबली मचा दी है। कलेक्ट्रेट मोड पर सदर तहसीलदार, कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज एवं कोतवाल ने बिना मास्क लगाए लोगों की जांच की। इस बीच जो मिला उसे उठक बैठक कराने के बाद छोड दिया गया।यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश पाल अपनी प्राइवेट गाडी में कहीं जा रहे थे। जांच में वह मास्क लगाए हुए नहीं मिले। कोतवाल सदर एके सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष 100 रुपये का चालान काटा गया है। साथ ही उन्हें भविष्य में मास्क लगाकर चलने की चेतावनी दी गई है। जिलाध्यक्ष कांग्रेस अवनीश पाल ने कहा कि अपनी बंद गाडी में था। ऐसे में मास्क लगाने की जरूरत नहीं थी। अगर गाडी के बाहर बिना मास्क के आता तो चालान करना उचित था। लेकिन पुलिस ने जानबुझकर मुझे परेशान किया। रसीद भी सादे पन्ने पर मोहर मारकर दी जा रही है।वहीं तमाम स्थानो पर ज्यादा लापरवाही भी दिख रही है। शहर में पिपरदेउरा रोड पर इफको किसान सेवा केंद्र पर सोमवार को खाद लेने के लिए किसान उमड पडे। खाद लेने की होड किसान आपसी दूरी का ख्याल रखना भूल गए। यहां उन्हें कोई रोकने टोकने वाला भी नहीं दिखा।
किसान धूप में लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने कहा कि अगर आसानी से खाद मिल जाती तो किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती। किसान रामदास ने कहा कि सुबह आया की जल्दी खाद मिल जाएगी। लेकिन यहां भीड बढ़ने के वजह से काफी परेशानी हुई। भीड में बचाव करना भी मुश्किल है।
अपर जिलाधिकारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क लगाकर ही जरूरत पडने पर घर बाहर निकले। नियम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
————–
No comments so far.
Be first to leave comment below.